Jaipur: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तीन दिन (Rajasthan Weather Update) तक हुई ओलावृष्टि और बारिश अब थम गई। बुधवार सुबह अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में कोहरा देखने को मिला। बादल हटने के बाद सर्द हवा शुरू हो गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर अब अगले 3-4 चार दिन तापमान में गिरावट होगी और सर्दी के तेवर तेज होंगे। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। संभावना है कि यहां तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तीन दिन तक हुई ओलावृष्टि और बारिश अब थम गई। बुधवार सुबह अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में कोहरा देखने को मिला।