टोंक: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों (Rajasthan Election Result 2023) की सुबह से अभी तक वोटों की गिनती में रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। ताजा अपडेट के मुताबिक बीजेपी 199 सीटों में से 126 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस की 61 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा, 12 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे राउंड की मतगणना में सीएम अशोक गहलोत के धुर विरोधी और टोंक से कांग्रेस के प्रत्याशी और युवा नेता सचिन पायलट फिर आगे हो गए हैं। पहले राउंड में वह बीजेपी प्रत्याशी से पीछे हो गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे भी झालरापाटन सीट पर 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की सुबह से अभी तक वोटों की गिनती में रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। ताजा अपडेट के मुताबिक बीजेपी 199 सीटों में से 126 सीट पर आगे चल रही है।