Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार यहां पर केंद्रीय योजनाओं के द्वारा लोगों को राहत दिए जाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समय-समय पर पिछले दिनों कई केंद्रीय मंत्री के दौरे होते रहे। रेल मंत्री, वित्त मंत्री के बाद खेल और युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को बीजेपी ने यहां पर उतार दिया है। राजस्थान के दो दिन के दौरे पर आए अनुराग ठाकुर ने युवाओं को रिझाने का पूरा प्रयास किया। यहां पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। आज जयपुर के एक विवि में राज्य स्तरीय युवा उत्सव मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा आ रहे हैं।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार यहां पर केंद्रीय योजनाओं के द्वारा लोगों को राहत दिए जाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समय-समय पर पिछले दिनों कई केंद्रीय मंत्री के दौरे होते रहे।