Jaipur: राजस्थान में जैसे-जैसे वोटों की गिनती होती (Rajasthan Election Result 2023) जा रही है बीजेपी लगातार बढ़त बनाती जा रही है। राजस्थान के चुनाव में जीत का दम भरने वाली कांग्रेस कहीं ना कहीं बहुत पीछे दिख रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है। अभी और इंतजार किजिए। वहीं उन्होंने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि जादूगर का जादू खत्म हो गया है, उनका तिलिस्म टूट गया है। राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की राजस्थान में बीजेपी की बढ़त के बीच प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है। जनता ने हकीकत पर वोट किया है।
राजस्थान में जैसे-जैसे वोटों की गिनती होती जा रही है बीजेपी लगातार बढ़त बनाती जा रही है। राजस्थान के चुनाव में जीत का दम भरने वाली कांग्रेस कहीं ना कहीं बहुत पीछे दिख रही है।