Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद 15वीं राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly Dissolved) भंग हो चुकी है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार यानी 4 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता और भारत निर्वाचन आयोग के अन्य प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को 199 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची पेश की।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद 15वीं राजस्थान विधानसभा भंग हो चुकी है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार यानी 4 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी।