Jaipur: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti 2023) पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से अपील की कि गांधी जी के बारे में सभी को पढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'गांधी जयंती के उपलक्ष में सबको शुभकामनाएं. गांधी जो एक ऐसा व्यक्तित्व हैं, जिन्हें अनंतकाल तक याद किया जाएगा।
'गांधी जी विराट व्यक्तित्व वाले थे'
उन्होंने आगे कहा कि वे ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने दुनियाभर को अहिंसा का संदेश दिया। सीएम गहलोत ने कहा कि गांधी जी ऐसे विराट व्यक्तित्व वाले थे कि उनके जन्मदिवस पर पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाती है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे अपने गांधी जी दुनिया के कोने-कोने में याद किए जाते हैं। ये हमारे देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ाता है।'
युवा पीढ़ी को दिया ये संदेश
अशोक गहलोत ने कहा, 'इस मौके पर हर व्यक्ति (Gandhi Jayanti 2023) को प्रेरणा लेनी चाहिए कि महात्मा गांधी के दिए गए मार्ग पर चलें और उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाएं। इस मौके पर युवा पीढ़ी को कहना चाहूंगा कि गांधी जी को पढ़ें। उनकी जीवनी सत्य के प्रयोग को जीवन में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। मैंने खुद ज्यादा अध्ययन नहीं किया है गाधी जी पर, उनके लाखों-सैकड़ों विचारों पर बनी जीवनी अगर पढ़ लें तो आप बहुत कुछ जानेंगे। आप जानेंगे कि उनकी विचारधारा क्या थी।'
गांधी के बारे में पढ़ने से व्यक्तित्व में आएगा निखार
महात्मा गांधी के बारे में पढ़ेंगे तो आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपकी सोच में भी बदलाव आएगा। वो सोच एकतात्मक सोच होगी और क्षमा की सोच होगी।
'सत्य के प्रयोग' आत्मकथा को लेकर कही ये बात
'सत्य के प्रयोग' आत्मकथा में महात्मा गांधी ने (Gandhi Jayanti 2023) एक कुशल विश्लेषक की तरह अपने एक-एक कर्म, उनके पीछे छिपी प्रेरणाओं, अपनी मनोस्थिति और उन कर्मों के परिणामों का वर्णन किया है। हर एक अध्याय उनके जीवन के एक कालखंड को समर्पित है।