Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं आ रही है। हम लोग राजस्थान जीतेंगे स्पष्ट बहुमत से। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी जीतेंगे और तेलंगाना भी जीतेंगे। पूरे देश में माहौल बदल रहा है। पीएम मोदी का नैरेटिव बन नहीं रहा है, यहां लोकल नेता के नाम गायब रहे।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं आ रही है।