Jaipur: राजस्थान में भाजपा के पोस्टर (Rajasthan News) पर बवाल हो गया है। पोस्टर बॉय बुजुर्ग किसान माधुराम ने साफ-साफ इनकार कर दिया है कि उन पर न तो कर्ज है, न ही कोई जमीन नीलाम हुई। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, किसान माधुराम के चेहरे पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा इस घटना से भाजपा का चाल चरित्र और नीयत स्पष्ट हो गई है अब भाजपा वाले किसान माधुराम के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। 'काम किया दिल से कांग्रेस फिर से' नारा देते हुए सीएम गहलोत ने कहा, भाजपा के पोस्टर में जिस किसान का जमीन कुर्क के नाम पर फोटो लगाया गया, वो किसान मुझसे मिला।
"बीजेपी वालों ने मेरी फोटो लगाकर मेरी बेइज्जती की"
उसने मुझसे कहा कि भाजपा वालों ने मेरी फोटो लगाकर मेरी बेइज्जती की है, मेरी कोई जमीन कुर्क नहीं हुई और न ही मैंने कोई लोन लिया है। मेरी फोटो की वजह से मेरी गुडविल कम हो गई।
चाय वाला अब पहले पैसे मांग लेता है
सीएम गहलोत ने आगे कहा, चाय की दुकान (Rajasthan News) पर जाता हूं तो चाय वाला पहले पैसे मांग लेता है। माधुराम किसान बहुत बुजुर्ग हैं और भावुक व्यक्ति हैं। उनका दर्द यह है कि उन्होंने कोई पैसे लिए ही नहीं और न ही जमीन कुर्क हुई,फिर भी फोटो लगा दी।
चाल चरित्र और नीयत सामने आ चुकी है
भाजपा पर हमला करते हुए सीएम गहलोत ने बताया कि इस घटना से इनका चाल चरित्र और नीयत सामने आ चुकी है। किसान माधुराम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भाजपा ने किसान माधोराम की लगाई तस्वीर
राजस्थान सरकार के खिलाफ अपने चुनावी अभियान 'नहीं सहेगा राजस्थान' के तहत अपने पोस्टर में भाजपा ने माधोराम की तस्वीर लगाई। इस पर विवाद हो गया। माधोराम ने अपनी तस्वीर के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा पोस्टर में किए गए भाजपा के दावे से उनका कोई लेना-देना नहीं है। माधोराम ने स्थानीय भाजपा नेताओं से फोटो हटाने को कहा है। नहीं तो कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी दी है।
किसानों के मुद्दे से संबंधित पोस्ट
भाजपा के इस पोस्टर में किसानों मुद्दे के बारे (Rajasthan News) में बताया गया है। भाजपा ने दावा किया है कि राज्य में 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम कर दी गई है। और इसे कई स्थानों पर होर्डिंग के रूप में लगाया गया है।