Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने काफी समय पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। राज्य की जनता को साधने के लिए कांग्रेस लगातार गारंटियों की लिस्ट जारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार (27 अक्टूबर को) 5 और गारंटियों का एलान करेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सभी कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका कि इन गारंटियों में आमजन के लिए क्या लाभ छुपा है। दोपहर 12.30 बजे पीसीसी वॉर रूम में सीएम गहलोत इन गारंटियों का एलान करेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने काफी समय पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।