Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Politics) में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और 25 नवंबर को यहां मतदान होना है। इससे पहले नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं और जुबानी हमले कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के उप नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सतीश पूनियां ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को 'खलनायिका' करार दिया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Politics) में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और 25 नवंबर को यहां मतदान होना है।