Udaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं तो वहीं राजनेता और जनप्रतिनिधि भी लगातार वोटर्स से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का निवेदन कर रहे हैं। इसी बीच उदयपुर हत्याकांड में मारे गए टेलर कन्हैयालाल साहू के बेटों ने भी मतदान किया। कन्हैयालाल साहू के दोनों बेटों यश और तरुण ने उदयपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यश और तरुण दोनों माथे पर तिलक लगाकर वोट डालने पहुंचे थे। कन्हैयाला के दोनों बेटों ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद फोटो खिंचवाया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं तो वहीं राजनेता और जनप्रतिनिधि भी लगातार वोटर्स से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का निवेदन कर रहे हैं।