Jaipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कथित 'लाल डायरी' (Rajasthan Election 2023) को लेकर मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले में अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय खुद गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए था। शाह मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर थे जहां उन्होंने कुचामन एवं मकराना सहित कई जगह जनसभाएं कीं। मकराना में सभा के दौरान उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर उनकी मुलाकात कुछ कम्युनिस्टों से हुई और उन्होंने उनके राजस्थान दौरे के बारे में पूछा। शाह के अनुसार लेकिन कम्युनिस्टों ने राजस्थान जाने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके झंडे का रंग लाल है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कथित 'लाल डायरी' (Rajasthan Election 2023) को लेकर मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले में अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय खुद गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए था।