Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवामहल सीट से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता बालमुकुंदाचार्य इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में उनसे जब सवाल किया गया कि बीजेपी द्वारा मुस्लिमों को टिकट क्यों नहीं दिया गया तो बालमुकुंदाचार्य ने अपने सख्त लहजे में जवाब दिया। इसके साथ ही बालमुकुंदाचार्य ने चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा बीजेपी पर हिंदू कार्ड खेलने के आरोप को लेकर कहा, 'हमने कोई कार्ड नहीं खेला, हम हिंदू हैं, यह सनातनियों का देश है। लोकतंत्र में सबको अधिकार है चुनाव लड़ने का चाहे वह संत हो या फिर कोई और हो। कांग्रेस की जो सोच और स्वाभाव है वह सनातनियों के खिलाफ है।'
राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवामहल सीट से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता बालमुकुंदाचार्य इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे हैं।