Jaipur: आचार संहिता लगने के बाद से अब तक का 1875 प्रत्याशियों (Ashok Gehlot) ने चुनाव खर्च का ब्योरा आयोग को भेजा है। सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले सिवाना से बागी निर्दलीय सुनील परिहार का चुनाव खर्च उनसे दोगुना है। सीएम ने 2.06 लाख तो सुनील ने 4.22 लाख चुनाव प्रचार में खर्चे हैं। सांचौर से भाजपा के बागी निर्दलीय जीवाराम ने 9.93 लाख, चित्तौड़ से भाजपा के बागी निर्दलीय चंद्रभान ने 5.63 लाख खर्च बताया है। वहीं 1875 में से 1338 निर्दलीय और छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों ने तो एक से पांच हजार तक में ही अब तक का चुनाव प्रचार निपटा दिया। यह खर्च भी 10 से 50 चाय, कचोरी, पोहा, नमकीन पर दिखाया गया है।
आचार संहिता लगने के बाद से अब तक का 1875 प्रत्याशियों (Ashok Gehlot) ने चुनाव खर्च का ब्योरा आयोग को भेजा है। सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले सिवाना से बागी निर्दलीय सुनील परिहार का चुनाव खर्च उनसे दोगुना है।