Jaipur: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Rajasthan Chunav Result 2023) ने कल देर रात तक अपने समर्थकों से बातचीत की है। फोन के माध्यम से निर्दलीयों को भी साधने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं सुबह वह खुद मोती डूंगरी गणेश जी जाकर पूजा पाठ करने के बाद मेहंदीपुर बालाजी गईं। उसके बाद से उनके टीम देर रात एक्टिव रही है। पूर्व सीएम निर्दलीयों और अपने लोगों से संपर्क में रही हैं। इतना ही नहीं बानसूर से चुनाव लड़ने वाले रोहित शर्मा का कहना है, यदि मैडम कहती हैं तो सबसे पहले उनके पक्ष में मतदान करने जाऊंगा। इसलिए, यहां सियासी हवा तेज हो गई है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कल देर रात तक अपने समर्थकों से बातचीत की है। फोन के माध्यम से निर्दलीयों को भी साधने का प्रयास किया है।