Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग की टीम तीन दिनों (Rajiv Kumar) से राजस्थान दौरे पर है। केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, राजस्थान में पहली बार इस विधानसभा चुनाव में मतदाता घर बैठे वोट डाल सकेंगे। चुनाव में ट्रांसजेंडर भी शामिल होंगे। साथ ही कहा कि राजस्थान के अफसर प्रलोभन को भी रोकने के लिए कमर कस लें। राजस्थान में मतदाताओं की फाइनल लिस्ट भी 4 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मैरियट होटल में प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 50 फीसद पोलिंग बूथ से लाइव टेलिकास्ट होगा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग की टीम तीन दिनों (Rajiv Kumar) से राजस्थान दौरे पर है।