Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) से पहले बीजेपी ने राजस्थान की जनता के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने सस्ते गैस सिलेंडर से लेकर मुफ्त शिक्षा तक का वादा किया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने भी राजस्थान की जनता को सात वचन दिए थे जिनमें परिवार की महिला मुखिया को हर साल दस हजार रुपये देना शामिल है। आइए जानते हैं बीजेपी और कांग्रेस ने राजस्थान की जनता से क्या-क्या वादे किए हैं?
बीजेपी का 'संकल्प'
- 12वीं पास मेधावी छात्रा को फ्री स्कूटी
- महिलाओं को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
- उज्ज्वला योजना में 400 रुपये का सिलेंडर
- मातृ वंदन की रकम डबल करके 8 हजार
- पेपर लीक कांड की जांच के लिए SIT
- AIIMS, IIT की तरह हर डिवीजन में संस्थान
- बेटी के जन्म पर 2 लाख रुपये का बॉन्ड
कांग्रेस के '7 वचन'
- कॉलेज छात्रों को लैपटॉप/टैबलेट
- हर छात्र को इंग्लिश मीडियम शिक्षा
- गरीबों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर
- महिला मुखिया को 10,000 रु.सालाना
- ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कानून
- आपदा पीड़ितों को 15 लाख तक मुफ्त बीमा
- दो रुपये किलो गोबर की खरीद