Rajasthan NEWS:गहलोत सरकार में मंत्री शांति कुमार धीरवाल ने एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने भरे मंच से कोटा में पढ़ने आई नीट छात्रा की मौत का कारण अफेयर को बता दिया। एक कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत के सामने धारीवाल हाथ में माइक थामे बेहिचक बोल रहे हैं कि, हां करीब हर साल ढाई लाख बच्चे पढ़ने आते हैं। आए दिन हमें सुसाइड के बारे में सुनने को मिलता है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, आज भी भी एक लड़की ने आत्महत्या की है, इसका कारण ये था कि, जो उसने लेटर छोड़ा, वो लेटर अफेयर के कारण छोड़ा। मंत्री ने आगे कहा कि, जितने भी यहां सुसाइड हुए हैं, उन पर स्टडी करने की जरूरत है कि, ऐसा हुआ तो क्यों हुआ?
मंत्री शांति कुमार धीरवाल ने भरे मंच से कोटा में पढ़ने आई नीट छात्रा की मौत का कारण अफेयर को बता दिया।