Jaipur: राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू (Rajasthan Weather Update) में बुधवार को लगातार तीसरे दिन पारा जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। सीकर में भी आज तापमान में गिरावट हुई, जिससे यहां कल की तुलना में सर्दी थोड़ी ज्यादा रही। मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य में फिलहाल दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में कोई खास बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। माउंट आबू में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पिछले 3 दिनों से सुबह बर्फ जमी नजर आ रही है।
राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में बुधवार को लगातार तीसरे दिन पारा जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला।