Jaipur: राजस्थान में किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री (Rajasthan New CM) बनाने की संभावनाओं के बीच पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो, वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रखना चाहती हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई बाड़ाबंदी या गुटबाजी नहीं है। पार्लियामेंट्री बोर्ड ऑब्जर्वर का नाम तय करेगा फिर विधायक दल की बैठक होगी। वसुंधरा राजे से मिलने जो विधायक जा रहे है वो अपनी भाजपा नेता से मिलने गए है, इसमें गलत कुछ भी नहीं है।
राजस्थान में किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं के बीच पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच गई है।