बैठक में जीत की रणनीति पर होगा मंथन
इसमे संभावित उम्मीदवारों के नाम और जीत की रणनीति (Rajasthan Election 2023) पर मंथन होगा। चर्चा है कि भाजपा की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख लोगों से भी मिल सकते हैं। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। उनका रात को जयपुर में रुकने और गुरुवार सुबह लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक इनका यह दौरा संगठन और संघ दोनों ही नजरिए से महत्वपूर्ण है।इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
- पार्टी और बड़े नेताओं के बीच हर हाल में कोआर्डिनेशन का संदेश।
- प्रत्याशियों के नाम और पहली सूची पर चर्चा। इसमें उन 48 उम्मीदवारों पर बातचीत हो सकती है, जिस पर केन्द्रीय नेतृत्व के साथ दिल्ली में बैठक हो चुकी है। इनमें जीताऊ सीट वाली ए श्रेणी के 29 और कमजोर सीट में डी श्रेणी की 19 सीट शामिल है।
- चुनाव प्रबंधन कार्यक्रम पर भी मंथन होगा। किस तरह आगे बढ़ना है।
- प्रचार-प्रसार की रणनीति को लेकर तेजी से बड़े स्तर पर काम होना है।
- संकल्प परिवर्तन यात्रा की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा भी इसी यात्रा के समापन पर की गई है।
- एक ऐसे चेहरे पर चर्चा संभव है, जिनके दोबारा संगठन से जुड़ने के लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे हैं।