झालावाड़: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Rajasthan Election 2023) ने शनिवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया है। इसके बाद उन्होंने मनसा पूर्ण हनुमान जी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी मौके पर मौजूद रहे। नामांकन से पहले झालावाड़ में वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में जाकर पूर्जा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। झालरापाटन विधानसभा से वसुंधरा पिछले 34 सालों से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वे 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रही हैं। इस तरह झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ये राजे का 10वां नामांकन है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Rajasthan Election 2023) ने शनिवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया है।