क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।
- न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 101, बीजेपी को 89 और अन्य को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
- TV9 Bharatvarsh-Polstart के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-110 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस के खाते में 90-100 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास 5-15 सीटें जा सकती हैं।
- जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
- टाइम नॉउ-ईटीज के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है।
- वहीं इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं।