Jaipur: राजस्थान में 690 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और मुफ्त में दिया जाने वाला (Rajasthan Elections 2023) सामान जब्त किया गया, जहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार शाम समाप्त हो गया। इनका इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से किया जाना था। मतदान संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कुल 690 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई। आयोग ने कहा कि आंकड़े 2018 में राजस्थान में पिछले चुनावों की तुलना में 970 प्रतिशत अधिक हैं। उसने कहा, "नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु और मुफ्त में दिया जाने वाले अन्य सामान की जब्ती में वृद्धि देखी गई है।"
राजस्थान में 690 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और मुफ्त में दिया जाने वाला (Rajasthan Elections 2023) सामान जब्त किया गया, जहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार शाम समाप्त हो गया।