Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) में मतदान 25 नवंबर को संपन्न हुआ और 3 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे। इसी के साथ यह पता चल जाएगा कि राजस्थान में सत्ता की कमान किस पार्टी के हाथ में जाएगी। इसी बीच अपनी जीत पक्की करने के लिए बड़े राजनीतिक दल निर्दलियों से संपर्क साधने की कोशिश में लग जाते हैं। जीतने की स्थिति में आने वाले निर्दलियों से बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य छोटे दल भी कॉन्टैक्ट बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेता भी ऐसा कर रहे हैं? इसपर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भा पार्टी निर्दलीय नेता से संपर्क साधती भी है, तो किसी को बताएगी क्यों? वह तो एक स्वाभाविक संबंध होता है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) में मतदान 25 नवंबर को संपन्न हुआ और 3 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे।