Jaipur: राजस्थान में चुनावी रंगत जमने लगी है। आरोप प्रत्यारोप (Rajasthan) का दौर तेज होता जा रहा है। ऐसे में मंत्री और विधायक के साथ कांग्रेस नेता बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। कोटा में आए आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री ने चुनाव जीतने के लिए पुलवामा हमला करवाया। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर कोई व्यक्ति सुई लेकर नहीं जा सकता था, वहां पर 300 किलो आरडीएक्स लेकर 10 दिन से ट्रक घूम रहा था। यह कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टी तो बीजेपी के ही राज्यपाल कर चुके हैं, जो इनके खिलाफ जाता है वहां ईडी,सीबीआई के छापे पड़ते हैं।
राजस्थान में चुनावी रंगत जमने लगी है। आरोप प्रत्यारोप (Rajasthan) का दौर तेज होता जा रहा है। ऐसे में मंत्री और विधायक के साथ कांग्रेस नेता बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे हैं।