Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी जोर अजमाइश कर रहे हैं। जहां नेताजी लगातार अपने वोटरों के पास जाकर उन्हें साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप के बयान मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपनी योजनाओं और गारंटियों के आधार पर सरकार को रिपीट करने का दावा कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी राजस्थान में गहलोत सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था, महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने में जुटी है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी जोर अजमाइश कर रहे हैं।