मेवाड़: राजस्थान में विधानसभा के चुनावों (Rajasthan Election 2023) में अब कुछ ही समय बचा है। इसी बीच विश्वजीत जीत सिंह मेवाड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा भवानी सिंह कालवी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
महाराणा प्रताप के वंशज है विश्वराज और भवानी सिंह
नेताओं के पार्टी में शामलि होने के बाद राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष ने कहा- जिनकी आज पार्टी में सदस्यता हुई है वह वीर महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह हैं, और दूसरे भवानी सिंह कालवी जिनके पिता करनी सेना के अध्यक्ष रहे हैं।
राजस्थान को विकसित बनाने में
प्रेस वार्ता में मौजूद, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Rajasthan Election 2023) ने कहा कि राजस्थान में इनका (ज्वाइन करन वाले नेताओं) बड़ा योगदान रहने वाला है, 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने वाले मोदी जी के संकल्प में राजस्थान का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है, राजस्थान को भी विकसित राजस्थान इन दोनो के भाजपा में आने के बाद और होगा।
भवानी सिंह ने कही ये बात
वहीं भवानी सिंह कालवी ने कहा- भाजपा (Rajasthan Election 2023) जो भी एक टीम के नाते मुझे बताएगी और एक टीम प्लेयर की तरह मिलकर काम करेंगे और गेम जितनी को कोशिश करेंगे। इसके साथ ही विश्व राज सिंह ने कहा- मेरे पूर्वजों ने (महाराणा प्रताप) हमेशा सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ आज मैं भाजपा से जुड़ा हूं।