Jaipur: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Rajasthan) ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची सितंबर महीने तक आ जाएगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सर्वे किया जा रहा है। कांग्रेस जिताऊ और फील्ड में काम करने वाले लोगों को टिकट देगी। डोटासरा ने राहुल गांधी की सांसद बहाली पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
"सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं"
डोटासरा ने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है (Rajasthan) पराजित नहीं। सत्य की जीत हुई है। कांग्रेस हमेशा से कहती रही है की सत्य कि जीत होगी और यही हुआ। उन्होंने कहा राहुल गांधी का पूरा परिवार देश हित में शहीद हुआ है और हमेशा संघर्ष करते रहे। राहुल गांधी की सांसदी छीन ली, उनका बंगला छीन लिया, लेकिन वे हमेशा लड़ते रहे। आज उनके सांसद बहाली की गई है तो पूरी कांग्रेस में खुशी का माहौल है। डोटासरा ने कहा की 9 अगस्त को राहुल गांधी आदिवासियों के शहीद स्थल मानगढ़ धाम आ रहे हैं। यहां से पूरे देश के आदिवासियों को संबोधित करेंगे। एआईसीसी मेंबर दिनेश खोड़निया, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीपी जोशी तो खुद विधायक बनने के लिए अपनी सीट ढूंढ रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन स्वीकृति के सवाल पर डोटासरा ने कहा की भाजपा राज में भ्रष्टाचार पर कभी कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस की सरकार में साढ़े 4 साल में पेपर लीक में बाबूलाल कटारा के खिलाफ कार्रवाई हो या जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर मुनेश गुर्जर पर कार्रवाई कांग्रेस ने की है। वहीं, सबसे ज्यादा अभियोजन की स्वीकृति भी कांग्रेस ने ही दी है।
सितंबर तक जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
विधानसभा चुनावों के टिकट को लेकर डोटासरा (Rajasthan) ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सितंबर महीने तक पहली सूची आ जाएगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सर्वे किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से जिताऊ और फील्ड में काम करने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।