मंत्री धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस को रिपीट करने के लिए जनता में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत की सभा में भी जन सैलाब उमड़ेगा। वहीं मुख्यमंत्री सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ 7 गारंटी योजनाओं के बारे में जनसभा में पहुंचे लोगों को जानकारी दी जाएगी। सीएम गहलोत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी जनसभा में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत कोटा पहुंचकर घटोत्कच चौराहे और केशवपुरा चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।
राजस्थान के चुनावी रण (Rajasthan Election 2023) में दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से इस चुनावी मैदान में जीत हासिल करने का प्रयास कर रही है।