Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections 2023) को लेकर आचार संहिता लग चुकी है और अब प्रत्याशियों द्वारा उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें नोटिस भी थमाया जा रहा है। सांचौर विधानसभा सीट से कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस भेजा है। नामांकन प्रक्रिया से पहले ही आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सांचौर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखराम बिश्नोई और बीजेपी के देवजी पटेल को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों प्रत्याशियों से लिखित रूप से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है और अब प्रत्याशियों द्वारा उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें नोटिस भी थमाया जा रहा है।