Jaipur: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी (Rajasthan News) ने कई सांसदों को मैदान में उतारा था। जिसमें तीन सांसदों की हार हो गई है और चार की जीत हुई है। आज दिल्ली में बीजेपी के तीन सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। उसके एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें अलवर के सांसद और तिजारा से विधान सभा चुनाव जीतने वाले बाबा बालक नाथ की तस्वीर गायब है। पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के साथ दिया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा दिख रहे हैं। मगर, बाबा बालक नाथ उसमें नहीं है। हालांकि, सूत्रों का कहना है बाबा बालक नाथ भी इस्तीफा जल्द ही दे सकते है। उन्हें अभी कहा नहीं गया है। इसलिए अभी उन्हें इन्तजार है। मगर, यहां की सियासत में चर्चा तेज है।
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई सांसदों को मैदान में उतारा था। जिसमें तीन सांसदों की हार हो गई है और चार की जीत हुई है।