kota: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में दो दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान कोटा आए बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जाते-जाते कोटा के कोचिंग स्टूडेंटों को नसीहत दी है। कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों के द्वारा सुसाइड के बढ़ते मामलों पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग है। सुसाइड के मामले में शास्त्री ने कहा कि हम कोटा के लिए समय निकालेंगे। असफलता सफलता का नया मार्ग है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि छात्रों स्ट्रेस में मत आना। कृपया करके ऐसा कोई कदम मत उठाना जिस कारण मां-बाप को जिंदगी भर रोना पड़े। उन्होंने कहा कि असफलता से भयभीत नहीं होना चाहिए।
राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में दो दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान कोटा आए बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जाते-जाते कोटा के कोचिंग स्टूडेंटों को नसीहत दी है।