Jaipur: वसुंधरा राजे एक बार फिर से राजस्थान (Rajasthan CM Face) की सीएम बनने का इंतजार कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पांच साल में पहली बार विधायकों को दावत पर बुलाया है। हांलाकि विधायक वे हैं जो हाल ही में चुनाव जीते हैं। दावा किया जा रहा है कि करीब पैतालीस से ज्यादा विधायक पहुंचे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि करीब तीस को वहां देखा गया। हांलाकि इस बीच एक बड़ी खबर आई। सीएम फेस की दौड़ में शामिल एक नेता सीधे दिल्ली जा पहुंचे। उनको आलाकमान ने बुलाया था और उसके बाद सीएम फेस, विधायक दल की बैठक समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत होना सामने आया है।
वसुंधरा राजे एक बार फिर से राजस्थान की सीएम बनने का इंतजार कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पांच साल में पहली बार विधायकों को दावत पर बुलाया है।