Jaipur: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के (Rajasthan Election) प्रवक्ता रंजीत रंजन ने बुधवार (8 नवंबर) को भरोसा जताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान हालात को देखते हुये यह स्पष्ट है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बरकरार रहेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में सांसद रंजीत रंजन ने बीजेपी पर राजस्थान की जनता को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश-प्रदेश की जनता के प्रति उन्होंने (बीजेपी ने) अपना कोई वादा नहीं निभाया है और वादाखिलाफी करके राजस्थान की जनता को ठगा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के (Rajasthan Election) प्रवक्ता रंजीत रंजन ने बुधवार (8 नवंबर) को भरोसा जताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।