Jaipur: राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राजस्थान में आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ीं है। उन्होंने राज्य में अपराध पर नियंत्रण के मामले में गहलोत सरकार को असफल करार दिया है।
"प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं"
वसुंधरा राजे ने यहां तक कह डाला कि ''दुष्कर्म की घटना (Rajasthan Politics) में प्रदेश सबसे पहले है। प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। गहलोत सरकार को कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है।''
मणिपुर की घटना को लेकर अशोक गहलोत का केंद्र पर निशाना
राजस्थान में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसे लेकर राज्य में सियासत गरमाई हुई है। मणिपुर की घटना को लेकर भी हलचल तेज है। इस बीच गुरुवार को पीएम मोदी द्वारा मणिपुर हिंसा की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाली घटनाओं से किए जाने के मामले में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया था।
सीएम गहलोत ने बीजेपी पर कसा तंज
सीएम ने कहा था कि ''हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान (Rajasthan Politics) से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जोधपुर में भयानक गैंग रेप के बाद तीन आरोपियों को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं बीजपी को मणिपुर की शर्मनाक घटना में सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने में 77 दिन लग गए। अपराध पर जवाब देने का समय- 'कांग्रेस का दो घंटा, बीजेपी का 77 दिन।'