Jaipur: देश भर में दीपावली (Diwali 2023) के त्योहार पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है और जमकर खरीदारी भी हो रही है। दीपावली पर पटाखों की कई सारी नई वैरायटी भी इस बार बाजार में आ गई है। ऐसे में इस बार दीपावली पर राजस्थान के बाजारों में कम आवाज वाले और इको फ्रेंडली पटाखों की धूम देखने को मिल रही है। इको फ्रेंडली पटाखे की खास बात यह है कि इन पटाखों की पैकिंग में संबंधित कंपनी द्वारा कोड भी दिया गया है, ताकि ग्राहक खुद भी इस बात की पुष्टि कर सके की पटाखा इको फ्रेंडली है या नहीं है।
देश भर में दीपावली (Diwali 2023) के त्योहार पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है और जमकर खरीदारी भी हो रही है। दीपावली पर पटाखों की कई सारी नई वैरायटी भी इस बार बाजार में आ गई है