Jaipur: देश भर में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। जहां एक ओर केंद्र सरकार और बीजेपी इस बिल ऐतिहासिक बता रहे है। वहीं विपक्ष लगातार इस बिल पर सवाल उठाते हुए इसे बीजेपी का चुनावी हथकंड़ा बता रहा है। इसी बीच महिला आरक्षण बिल को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। आज जयपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि ये बिल एक क्रांतिकारी कदम है, बशर्ते इसे ईमानदारी से लागू किया जाए और इसमें सभी वर्गों की महिलाओं को हिस्सेदारी मिले।
देश भर में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। जहां एक ओर केंद्र सरकार और बीजेपी इस बिल ऐतिहासिक बता रहे है।