Jaipur: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सेंट्रल वॉर रूम की (Rajasthan Elections) पहली बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंडल अध्यक्षों को कहा कि आप सभी इस चुनाव की सबसे अहम कड़ी हैं। क्योंकि आप ही हमारी राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी में रहने वाले मतदाताओं तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसलिए आपकी सक्रियता से ही कांग्रेस पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और सरकार रिपीट करने में कामयाब होगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सेंट्रल वॉर रूम की (Rajasthan Elections) पहली बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंडल अध्यक्षों को कहा कि आप सभी इस चुनाव की सबसे अहम कड़ी हैं