हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता कहा जाता है। मान्यता है कि उनकी कृपा से जीवन की सभी बाधाएं और दुख दूर हो जाते हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को आने वाली प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी भगवान गणेश के विशेष स्वरूप को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत एवं पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं 2026 में प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी कब है, पूजा का शुभ समय, आसान उपाय और इसका धार्मिक महत्व।
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 17 जून 2026 को रात 9 बजकर 38 मिनट से होगा और इसका समापन 18 जून 2026 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत 18 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी 2026 तिथि
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी की पूजा विधि
प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
पूजा स्थल की साफ-सफाई कर भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
गणपति बप्पा को लाल या पीले फूल अर्पित करें।
दूर्वा, सिंदूर, अक्षत और मोदक का भोग लगाएं।
"ॐ गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें।
गणेश चालीसा और गणेश आरती का पाठ करें।
परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करें।
शाम के समय पुनः आरती कर प्रसाद का वितरण करें।
इस दिन जरूर करें ये आसान उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है।
21 दूर्वा अर्पित करें- भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
मोदक या लड्डू का भोग लगाएं - मोदक और लड्डू गणेश जी के प्रिय भोग माने जाते हैं।
108 बार करें इस मंत्र का जाप - "ॐ गणपतये नमः"। इस मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ और फलदायी माना गया है।
मुख्य द्वार पर बनाएं स्वस्तिक - घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाना सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
क्या है प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से-
घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
मानसिक तनाव कम होता है।
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को विशेष लाभ मिलता है।
मान्यता है कि सच्चे मन से गणपति बप्पा की उपासना करने वाले भक्तों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बनी रहती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। विभिन्न क्षेत्रों और परंपराओं के अनुसार तिथि एवं पूजा-विधि में अंतर संभव है।