लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र आज जारी कर दिया है। भाजपा के इस संकल्प पत्र पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा सांसद डिंपल यादव भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि सरकार खाली थालियां बजवाती है, जनता सरकार बदलने के लिए तैयार है।
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हमारा युवा इस बात को समझ गया है कि भाजपा अपने वादों को पूरी नहीं कर सकी है। किसानों की दोगुनी आय की बात की थी, काला धन लाने का वादा किया था। इनकी गारंटी नहीं है सिर्फ घंटी है, ये सरकार खाली थालियां बजवाती है। जनता सरकार बदलने के लिए तैयार है।

Comments (0)