गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही रायबरेली संसदीय सीट भाजपा के लिए हर चुनाव में चुनौती रही है। यहां इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी चुनाव लड़कर संसद पहुंच चुके हैं। तो वहीं सोनिया गांधी 2004 से लगातार इस सीट से जीतती रही हैं। 2014 और 2019 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा कांग्रेस के इस किले को नहीं भेद सकी। अब चर्चा है भाजपा इस सीट पर गांधी नाम के सहारे माहौल को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है।
दरअसल, इस सीट पर गांधी परिवार बड़ा नाम रहा है। ऐसे में भाजपा यहां से वरुण गांधी को चुनाव लड़वाकर कांग्रेस का किला भेदने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वा सकती है, पार्टी के कई पदाधिकारी इसके पक्ष में हैं। ऐसे में वरुण गांधी को चुनावी मैदान में उतारकर यह मुकाबला गांधी बनाम गांधी बना सकती है।

Comments (0)