गृहमंत्री अमित शाह मुरादाबाद में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था लचर थी। आज योगी के शासनकाल में माफिया और गुडें पलायन कर रहे हैं।
शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तरप्रदेश में एक्सप्रेस-वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। समाजवादी पार्टी को सभी लोगों ने मिलकर हराया। इसके बाद यहां का विकास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तरप्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। उन्होंने कैराना का उदाहरण भी दिया। कहा कि आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं।

Comments (0)