उत्तरप्रदेश की कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सपा मुखिया गुरुवार को कन्नौज दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सपा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं, सेक्टर/बूथ प्रभारियों से मुलाकात की। जिसके बाद इस तरह के कयास तेज हो गए हैं।
समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक कन्नौज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है। ऐसे में सपा अध्यक्ष के कन्नौज दौरे के बाद अखिलेश यादव के नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो लगभग अखिलेश यादव का कन्नौज से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। आज पार्टी की ओर से उनके नाम का एलान भी किया जा सकता है।

Comments (0)