केंद्र सरकार के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बागेश्वर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के जनवरी तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले ने कुल 123 में से 114 अंक प्राप्त कर 97.44 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ बागेश्वर ने कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ दिया है।
आय सृजन गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन
रिपोर्ट के मुताबिक जिले को अधिकांश योजनाओं में A ग्रेड मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन बैंक क्रेडिट लिंकिंग और आय सृजन गतिविधियों में जिले ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। पोषण योजनाओं संस्थागत प्रसव आंगनबाड़ी संचालन स्वच्छता अभियान और सिंचाई क्षमता सृजन जैसी योजनाओं में भी बागेश्वर का प्रदर्शन मजबूत रहा।
मंडल स्तर पर भी कुमाऊँ का प्रदर्शन बेहतर रहा है। प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुमाऊँ मंडल ने 123 में से 110 अंक प्राप्त कर 89.43 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि गढ़वाल मंडल 97 अंक और 78.86 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
Comments (0)