टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़ी शिकस्त देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है
भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के सीनियर सांसद अनुराग ठाकुर ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी है जिसने एक बार नहीं बल्कि दो बार बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप जीता। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
टीम इंडिया लगातार बेहतर होती जा रही है
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ठाकुर ने मैच के दौरान भारत के पूर्व तीन कप्तानों के स्टेडियम में मौजूद होने और चौथे विश्व कप जीतने वाले कप्तान और टीम के योगदान का भी जिक्र किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे बोलते हुए कहा कि, लगातार टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतर से बेहतर होता जा रहा है।
ठाकुर ने खिलाड़ियों में अनुभव की सराहना की
बीजेपी सांसद ने खिलाड़ियों में अनुभव और नई ऊर्जा दोनों की सराहना करते हुए कहा कि, टैलेंट की कोई कमी नहीं है और किसी भी परिस्थिति में किसी भी टीम के सामने भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अनुराग ठाकुर के इस बयान ने भारतीय टीम की लगातार सफलता और फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया।
Comments (0)