उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला सिपाही ने अपने साथ तैनात कांस्टेबल पर कई बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसी के साथ तैनात सिपाही कर्मवीर ने कई बार उसके साथ रेप किया। जब भी उसने घटना की शिकायत करने का प्रयास किया तो आरोपी सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं, जब आरोपी सिपाही का स्थानांतरण हो गया तो उसने हिम्मत जुटा कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए। जिसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है
Comments (0)