उत्तर प्रदेश में वृदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु के साथियों ने हार्ट अटैक से उसकी मौत की आशंका जताई है। आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए मंदिर में काफी भीड़ थी। ऐसे में भीड़ के दबाव में भी हादसा होने की संभावना जताई गई है। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों में दर्शन करने आया था। वहीं मृतक श्रद्धालु के साथियों ने इलाज में देरी का भी आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश में वृदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु के साथियों ने हार्ट अटैक से उसकी मौत की आशंका जताई है
Comments (0)