उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की एक वोट का डंका बज रहा है। मैंने प्रण लिया है कि देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति पर नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। विपक्षी दल शक्ति के खिलाफ हैं। क्या कोई शक्ति खत्म कर सकता है। ये देश वासियों के वोट की ताकत है। हमने 10 साल में देश को मजबूत किया है। बीजेपी के लिए राष्ट्र प्रथम है। 2014 से पहले देश में निराशा का दौर था। अब गरीबों को मुफ्त राशन की गारंटी मिल रही है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इंडिया गठबंधन शक्ति को चुनौती दे रहा है लेकिन हमारे साथ मातृशक्ति का आर्शीवाद है। हम शक्ति उपासना को नकारते हैं।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की एक वोट का डंका बज रहा है
Comments (0)