उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार यात्रा को और अधिक सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं।
चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। इसके मद्देनजर सड़कों के सुदृढ़ीकरण पेयजल की उपलब्धता शौचालय सुविधाओं का विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार निगरानी में हैं।
अभी तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवा लिया है। वहीं, GMVN में 5 करोड़ से अधिक की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है जिससे यह साफ है कि इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेने वाले हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना न हो। इसके लिए राज्य सरकार ने आपातकालीन सेवाओं मेडिकल टीमों और यातायात नियंत्रकों की व्यवस्था को दुरुस्त किया है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए निर्देशित मार्ग सुरक्षा चौकियां और सहायता केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा न केवल धार्मिक महत्व की है बल्कि यह राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए हर पहलू पर पूरी तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुखद और स्मरणीय यात्रा अनुभव मिल सके।
इस बार यात्रा को लेकर विशेष ऐप और हेल्पलाइन नंबर भी चालू किए गए हैं जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी बुकिंग और आपातकालीन मदद तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। सरकार की यह पहल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली मानी जा रही है।